फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबी गुप्ता कॉलोनी में जलभराव, लोगों का प्रदर्शन

विज्ञापन
शामली सीबी गुप्ता कॉलोनी में प्रदर्शन करते मौहल्ले वासी - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। सीबी गुप्ता कॉलोनी में जलभराव की समस्या का समाधान नहीं होने पर लोगों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उनको अपने मकान बेचकर मजबूरन पलायन करना पड़ेगा।
विज्ञापन

सीबी गुप्ता कॉलोनी में वर्षों से थोड़ी ही बारिश होने पर चार से पांच फुट तक पानी भर जाता है। घरों में पानी भर जाने के कारण भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। पउप्र संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने बताया कि थोड़ी भी बारिश होने पर कॉलोनी में पानी भर जाता है घरों से निकलना दूभर हो जाता है। इसके अलावा बीमारी फैलने का भी डर रहता है। कई बार जिलाधिकारी, नगर पालिका अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया जा चुका है, मगर किसी का भी ध्यान समस्या के समाधान की ओर नहीं है। विनय गुप्ता ने कहा यदि जलभराव की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो कॉलोनी वासियों को अपने मकान बेचकर पलायन करने पर मजबूर होना पड़ेगा। मौके पर राजेश सिंघल, अंकित कुमार सिंघल, पंकज, तिलकराम, नरेश देवी, जगनलाल, राजेंद्र सिंह, श्याम प्रसाद शास्त्री, सीताराम, धारा सिंह, दीपक कुमार, सोनू कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें