फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से अंडरपास में भरा पानी, दूल्हे की कार फंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन (शामली)। रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम और खतरे से निजात दिलाने के लिए बनाए गए अंडरपास कस्बेवासियों के लिए बरसात में मुसीबत साबित हो रहे हैं। बुधवार को बारिश का पानी भरने के बाद अंडरपास में एक दूल्हे की कार फंस गई। उसके कुछ देर बार एक अन्य गाड़ी और बाइक फंसने से लोगों में दहशत बन गई। ग्रामीणों की मदद से वाहनों को पानी से बाहर निकाला।
विज्ञापन

बुधवार को हुई तेज बारिश से कस्बे के अंडरपास जलमग्न हो गए। इस दौरान यहां पांच से छह फीट तक पानी भर गया। दोपहर करीब तीन बजे अंबेहटा हसनपुर निवासी मोहम्मद आरिफ अपनी शादी में रिश्तेदारों के साथ मुजफ्फरनगर जा रहा था। रसीदगढ़ अंडरपास के नीचे वर्षा से भरे पानी में कार फंस गई। आसपास कोई वाहन न होने से ड्राइवर और दूल्हे आदि ने पानी में घुसकर धक्का लगाकर कार को बड़ी मुश्किल पानी से बाहर निकाला, लेकिन गाड़ी चालू नहीं हुई।
कई घंटों की मसक्कत के पश्चात दूसरी गाड़ी मंगाकर दूल्हा उसमें बैठकर शादी में गया। विदित हो के करीब एक वर्ष पूर्व एक बरातियों से भरी बस भी अंडरपास में फंस गई थी। इस दौरान स्थानीय लोगों की मदद से जेसीबी मौके पर बुलाई गई। तब जाकर कही यात्रियों की जान बचाई गई थी तथा दूसरी बस बुलाकर उसमें बरात गई थी। इसके बाद भी रेलवे अधिकारी सुध लेने को तैयार नहीं है, यदि यही हाल रहा तो आने वाले दिनों में यहां कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें