फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अघोषित विद्युत कटौती को बिजलीघर पर हंगामा

विज्ञापन
शामली क्षेत्र के टिटौली बिजली घर पर धरना प्रदर्शन करते ग्रामीण - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
विद्युत कटौती से ग्रामीणों में आक्रोश पनपा
विज्ञापन

कांधला। अघोषित विद्युत कटौती से परेशान ग्रामीणों ने मंगलवार को गंगेरू बिजलीघर पहुंच कर हंगामा किया। एसडीओ ने समस्या का जल्द समाधान कराने का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया।
गंगेरू सहित कई अन्य गांवों में बेतहाशा विद्युत कटौती से लोग परेशान हैं। इस समस्या का निस्तारण कराने के लिए कई बार ग्रामीण अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन उसके बाद भी कोई समाधान नहीं हो पा रहा है। मंगलवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। पूर्व प्रधान के पति संजीव कुमार के नेतृत्व में लोगों ने गंगेरू बिजलीघर का घेराव करते हुए हंगामा किया। बिजलीघर पर हंगामा की सूचना पर एसडीओ मौके पर पहुंच गए। संजीव, दिनेश, राहुल, कुंवर पाल संदीप सहित आदि ने बताया कि गंगेरू बिजलीघर से जनपद बागपत के गांव में सप्लाई दी जाती है। इसके साथ ही नवनिर्मित इस्सोपुरटील, ढूंढोखेड़ा बिजलीघर की सप्लाई भी इसी बिजलीघर से जा रही है, जिसके चलते अतिरिक्त भार फीडर पर पड़ने के कारण गंगेरू की सप्लाई में कटौती की जाती है। ग्रामीणों ने विद्युत कटौती की समस्या से निजात दिलाने की मांग की। एसडीओ ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि समस्या का समाधान कराया जाएगा। जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन

-------------
कई गांवों के ग्रामीणों ने टिटौली बिजलीघर घेरा
शामली। विद्युत कटौती को समाप्त करने सहित अन्य मांगों को लेकर मंगलवार को टिटौली, नयागांव, लपराना, गुर्जरपुर आदि के ग्रामीणों ने टिटौली बिजलीघर का घेराव करते हुए जमकर हंगामा किया। ग्रामीण वहीं धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

बिजलीघर पर हंगामा कर रहे ग्रामीणों ने कहा कि 11 अगस्त से खेतों के लिए बिजली की सप्लाई सिर्फ दो घंटे ही हो रही है। नयागांव फीडर पर पहले रात में सप्लाई होती थी। अब दिन में होती है। रात में ग्रामीण चैन से सो भी नहीं पाते हैं, तभी से विद्युत आपूर्ति भी बाधित हो रही है। नया गांव की बिजली आपूर्ति का शेड्यूल 11 अगस्त से पहले वाला ही किया जाए। पर्याप्त बिजली न मिलने से किसान फसलों की सिंचाई भी नहीं कर पा रहे हैं, जिससे उनकी फसलों को नुकसान पहुंच रहा है। शाम तक ग्रामीण धरने पर बैठे रहे। उनके बीच कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। इस दौरान मनोज कुमार, देवेंद्र सिंह, संजीव कुमार, अरविंद, उपेंद्र, विनय कुमार, अनिल कुमार, ज्ञानेंद्र कुमार, अमित कुमार, नितीश कुमार, इस्लाम, जगकिरण, डॉ. रविंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें