मेगा शिविर में लक्ष्य से ज्यादा हुआ टीकाकरण
शामली, झिंझाना। स्वास्थ्य केंद्र द्वारा लगाए गए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टीकाकरण के शिविर में मिला लक्ष्य पूरा हो गया। पूरे दिन भीड़ का आलम रहा । कुछ लोग रजिस्ट्रेशन के लिए परेशान होते दिखे। झिंझाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 600 डोज का लक्ष्य बताया जा रहा है, जो कि पूरा हो गया। ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नवजीत सिंह बेदी ने बताया कि पूरे ऊन ब्लॉक में मेगा शिविर के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व झिंझाना के अलावा नौ अन्य गांवों में शिविर लगाए गए थे। इन सभी 11 केंद्रों पर 4000 डोज का लक्ष्य था। जबकि सभी केंद्रों पर 4164 लोगों का टीकाकरण हुआ है।
12 मेगा कैंपों में 2949 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
कैराना। क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 12 मेगा कैंप आयोजित कर 2949 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए। ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक अतुल गर्ग ने बताया कि सोमवार को कोरोना वैक्सीनेशन अभियान के तहत कैराना सीएचसी सहित ग्रामीण क्षेत्रों में 12 मेगा कैंप आयोजित किए गए। इस दौरान सीएचसी पर 262, गांव जगनपुर के प्राइमरी स्कूल पर 90, मंगलपुर के प्राइमरी स्कूल पर 270, तीतरवाड़ा के प्राइमरी स्कूल पर 304, मलकपुर के प्राइमरी स्कूल पर 318, मवीं के प्राइमरी स्कूल पर 231, दभेडी खुर्द के प्राइमरी स्कूल पर 148, खुरगान के प्राइमरी स्कूल पर 290, कसेरवा खुर्द के प्राइमरी स्कूल पर 278, केनरा बैंक के पास स्थित शिव मंदिर पर 313, मोहम्मदपुर राई के प्राइमरी स्कूल पर 138 व इस्लामिया इंटर कॉलेज पर 307 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए।
शामली सीएचसी में टीका लगवाने के लिये भीड- फोटो : SHAMLI