शामली में एसटीएफ की टीम
- फोटो : अमर उजाला
50 हजार में मथुरा से खरीदा था पेपर
शामली कोतवाली मे तीनों युवकों ने पूछताछ में बताया, उन्होंने टीईटी का पेपर मथुरा में गौरव पुत्र प्रमोद निवासी गांव हजियापुर थाना टप्पल जिला अलीगढ़ व दो अन्य युवको से 50 हजार रुपये में खरीदा था। इनका एक साथी अजय उर्फ बबलू गांव नाला थाना कांधला जिला शामली मौके से फरार हो गया।
ये सामान हुआ बरामद
वहीं तीनों आरोपियों के कब्जे से ओरिजिनल पेपर और 17 हजार रुपये बरामद हुए हैं। एसआईटी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से पेपर की फोटो कॉपी के नौ सेट बरामद हुए हैं। इन्होंने शामली जिले के 50 लड़कों से संपर्क किया था और 50 हजार रुपये में पेपर बेचना तय किया था।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि एक लड़के से 50 हजार रुपये एडवांस लिए थे, जिनमें से 17 हजार रुपये इनसे बरामद हुए हैं। तीनों आरोपी शामली क्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव बुटराड़ी बिजलीघर के पास से गिरफ्तार किए गए हैं। आरोपियों से अभी पूछताछ चल रही है। एक टीम मथुरा के लिए रवाना हो गई है।