फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों के विरुद्ध हल्की धारा में रिपोर्ट दर्ज करने पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। घर में घुसकर युवक को मारपीट कर गंभीर घायल करने के मामले में पीड़ित पक्ष ने कोतवाली पुलिस पर आरोपियों के खिलाफ हल्की धारा में रिपोर्ट दर्ज करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन देकर शांत किया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला श्रीपाल विहार निवासी रीमा ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि नौ मार्च की रात में करीब साढ़े दस बजे उसके पति विपिन घर में खाना खा रहे थे। उसी समय मोहल्ले का दीपक अपने चार-पांच साथियों के साथ उनके घर के बाहर दरवाजे पर लात व डंडे बजाते हुए गालियां दे रहा है। विपिन ने आरोपियों का विरोध किया तो उन्होंने उसके पति पर लाठी-डंडे व धारदार हथियारों से जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी दीपक व उसके साथियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। शनिवार को पीड़ित पक्ष के लोग कोतवाली पहुंचे और आरोपियों के विरुद्ध हल्की धारा में रिपोर्ट दर्ज करने का आरोप लगाते हुए कहा कि घायल विपिन के सिर में गंभीर चोट लगी हैं और उसका उपचार मेरठ के अस्पताल में चल रहा है। इसके बाद भी पुलिस इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। पीड़ित पक्ष ने कहा कि पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की तो इसकी शिकायत एसएसपी से करेंगे। पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें