शामली में ऊन क्षेत्र के गांव खेड़ा भाऊ में रास्ते पर अवैध कब्जे की शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने तहसील में धरना देते हुए प्रदर्शन किया। यही नहीं, विभागीय अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए खूब हंगामा किया। इस दौरान दो महिलाओं ने तहसील में ही खुद पर पेट्रोल उड़ेलकर आत्मदाह का प्रयास किया। किसी तरह महिला की जान बचाई गई। बाद में एसडीएम और पुलिस चौकी इंचार्ज के आश्वासन पर लोग शांत होकर वापस लौट गए।
गांव खेड़ा गांव में खसरा नंबर 309 के व 309 है। आबादी के रूप में राजस्व अभिलेखों में दर्ज है। ग्रामीणों का आरोप है कि उक्त भूमि पर गांव निवासी धर्मवीर ने अवैध रूप से कब्जा कर निर्माण कर लिया है। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने संपूर्ण समाधान दिवस में की थी, लेकिन शिकायत के बावजूद भी अवैध निर्माण नहीं हटवाया गया।