फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: बदमाशों ने कर्जा उतारने के लिए रेडीमेड कपड़े के शोरूम में की थी चोरी, पांच गिरफ्तार, कार-नगदी बरामद

Tue, 26 Dec 2023 06:15 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली

सार

Shamli News : पुलिस ने चोरी की वारदात का खुलासा किया है। बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि कर्जा उतारने के लिए रेडीमेड कपड़े के शोरूम में चोरी की थी। पुलिस ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
शोरूम में हुई थी चोरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली में शहर कोतवाली पुलिस ने चार दिन पहले रेडीमेड कपड़ों के शोरूम में हुई चोरी का खुलासा करते हुए पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से चोरी किया हुआ सामान, नगदी और घटना में शामिल कार बरामद की है। 

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि कर्जा उतारने के लिए बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। गिरफ्तार सभी बदमाश पंजाब के लुधियाना के रहने वाले हैं।

शहर के हनुमान रोड स्थित रेडीमेड कपड़ों के शोरूम फैशन इरा में शुक्रवार रात को चोरों ने नगदी, ब्रांडेड कंपनी की घड़ियां और कपड़े समेत लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया था। चोरी की घटना पता अगले दिन शनिवार सुबह शोरूम खुलने पर पता चला था। शोरूम के मालिक अग्निवेश वशिष्ठ निवासी काकानगर की तरफ से घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 

एसपी अभिषेक ने घटना के खुलासे के लिए शहर कोतवाली पुलिस के साथ एसओजी और सर्विलांस टीम को लगाया था। मंगलवार को एसपी अभिषेक ने बताया कि इस घटना में शामिल पांचों बदमाश पंजाब के जिला लुधियाना के रहने वाले हैं, जिनके नाम राहुल कुमार पुत्र बाबू सिंह निवासी भामिया खुर्द, कृष्णाकालोनी थाना जमालपुर, सोनू कुमार पुत्र राजकुमार निवासी गीता कालोनी थाना सलेमतबरी, नगीना चौहान पुत्र फूलचंद चौहान निवासी मोहल्ला प्रेम विहार थाना जोडोवाल जनपद लुधियाना व गुरदित सिंह उर्फ बिल्ला पुत्र मंजीत सिह लुबाना निवासी गांव मुडिया कला थाना लुधियाना सदर, और मुर्सलीन पुत्र मुस्तकीम निवासी भारती कालोनी, थाना सलेमतबरी जनपद लुधियाना पंजाब मूल निवासी मोहल्ला मानक मऊ, थाना कुतुबशेर, जनपद सहारनपुर हैं। 

यह भी पढ़ें: बल्लेबाजी करते हुए हार्ट अटैक: जवान बेटे की मौत से टूटा कहर, सदमे में पत्नी, पांच साल पहले हुई थी शादी
विज्ञापन

गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से चोरी किया गया सामान 33 घड़ियां, दो बैग, कपड़े, 10340 रुपये, घटना में इस्तेमाल कार और चोरी करने में इस्तेमाल किए गए नकबजनी के उपकरण बरामद हुए। एसपी का कहना है कि पांचों बदमाशों के आपराधिक इतिहास के बारे में पंजाब पुलिस से जानकारी कराई जा रही है। पुलिस ने पांचों आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर चालान कर दिया।

यह भी पढ़ें: UP Police Bharti : सिपाही भर्ती को लेकर जयंत ने सीएम योगी को लिखा पत्र, युवाओं के लिए रखी ये बड़ी मांग
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें