फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार में यूपी रोडवेज बसों की नो-एंट्री

Sun, 31 Jul 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली में कांवड़ मेले में बड़े वाहनों जाना अब आसान नहीं है। हरिद्वार में कांवड़ियों का सैलाब उमड़ने से राजस्थान, मध्यप्रदेश, पंजाब और उत्तर प्रदेश की रोडवेज बसों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इतना ही नहीं रोडवेज के कई बस अड्डे बंद करा दिए गए हैं।
विज्ञापन


सोमवार को शिवरात्रि का त्योहार पड़ने से लाखों कांवड़ियों का सैलाब हरिद्वार में उमड़ पड़ा है। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए हरिद्वार में संचालित होने वाले रोडवेज के बस अड्डे को बंद कर ताला डाल दिया गया है। बस अड्डे में राजस्थान, मध्यप्रदेश, पंजाब और उत्तर प्रदेश की रोडवेज बसों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम सहारनपुर परिक्षेत्र के एआरएम यजुवेंद्र ने बताया कि कांवड़ यात्रा हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, मध्यप्रदेश, दिल्ली और उत्तर प्रदेश की ज्यादातर डिपो ने रोडवेज बसो को संचालित किया था। शिवरात्रि का त्योहार सोमवार को पड़ने से हरिद्वार में जाम की स्थिति बन गई है।

उन्होंने बताया कि रुड़की तक छोटे-बड़े वाहन जा सकते हैं, लेकिन वहां से हरिद्वार जाना कठिन हो गया है। यूपी  और दूसरे प्रांतों की ज्यादातर रोडवेज बसें जाम में फंस गई हैं। इन हालातों में सहारनपुर परिक्षेत्र के छह रोडवेज डिपो की एक तिहाई बसों का संचालन हो पा रहा है। खतौली और छुटमलपुर डिपो की तालाबंदी कर दी गई है। मुजफ्फरनगर और सहारनपुर डिपो की एक तिहाई रोडवेज बसों का ही संचालन किया जा रहा है। शामली, गंगोह डिपो में अनुबंधित बसों की संख्या पहले से ही कम है। शिवरात्रि के बाद रोडवेज बसो का संचालन सामान्य हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें