फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक कांवड़ियाें ने पकड़ी रफ्तार

Sun, 31 Jul 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
गंगाजल लेने के लिए शामली से जाते डाक कांवड़िए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली में महाशिवरात्रि नजदीक आते ही हजारों पैदल शिवभक्त जहां वापसी करने लगे हैं। वहीं, डाक कांवड़ियों ने भी रफ्तार पकड़ ली है। शनिवार को करीब 70 हजार पैदल, 15-20 हजार डाक कांवड़िए हरियाणा के लिए प्रस्थान कर गए। डाक कावड़ों पर बाबा भोले नाथ के भजन गूंज रहे हैं।  
विज्ञापन


महाशिवरात्रि आने में रविवार का दिन शेष बचा है। इसलिए शिवभक्त कावड़ियों ने अपनी मंजिल पाने के लिए पूरी ताकत लगा दी है। हर-हर महादेव बोल बम-बम के जयघोष के बीच शिवभक्त हरियाणा के पानीपत, करनाल, जींद,  असंध, भिवानी, रोहतक, गोहाना के लिए प्रस्थान कर रहे हैं।

डाक कावड़ियों के आगमन के मद्देेनजर जिला प्रशासन ने कैराना यमुना पुल से लेकर मुजफ्फरनगर जिले की सीमा लालूखेड़ी गंाव तक एक ओर लगाई गई रस्सा डालकर लगाया बैरियर हटा दिया गया है। वहीं, शामली नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि शनिवार-रविवार को पैदल कावडिय़ों की अपेक्षा डाक कांवड़ियां वाहनों की संख्या में भारी बढ़ोत्तरी होगी। रविवार को एक लाख डाक कांवड़ियों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें