फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शामली की 75 फैक्ट्रियों में उत्पादन ठप, 24 घंटे से नहीं है बिजली, मजदूरों की छुट्टी; करोड़ों का नुकसान

Tue, 19 May 2026 04:34 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

Shamli News: औद्योगिक क्षेत्र में लगा ट्रांसफार्मर सोमवार को फुंक गया था। इसके बाद से फैक्ट्रियों में उत्पादन बंद है। उद्यमियों का कहना है कि महत्वपूर्ण क्षेत्र होने के बाद भी यहां बिजली सप्लाई की स्थिति दयनीय है। 
विज्ञापन
बिजली संकट। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के औद्योगिक क्षेत्र में लगा ट्रांसफार्मर फुंकने से पिछले 24 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है। इसके चलते करीब 75 फैक्ट्रियों में उत्पादन कार्य बंद पड़ा है। बिजली संकट के कारण उद्यमियों को करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका है, जबकि फैक्ट्री बंद होने से मजदूरों को भी छुट्टी देनी पड़ी।
विज्ञापन

 

उद्यमियों अमित जैन, आशीष अग्रवाल, अशोक बंसल, अशोक मित्तल, कमल गोयल और अपूर्व जैन ने बताया कि सोमवार को क्षेत्र में लगा ट्रांसफार्मर अचानक फुंक गया था। इसके बाद से रिम-धुरा, माचिस, धूपबत्ती, अगरबत्ती, चम्मच और अन्य उत्पाद बनाने वाली करीब 75 फैक्ट्रियों में कामकाज ठप पड़ा है।

उद्यमियों का आरोप है कि औद्योगिक क्षेत्र में आए दिन फाल्ट और बिजली आपूर्ति बाधित रहने की समस्या बनी रहती है। बार-बार शिकायत के बावजूद स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा, जिससे उत्पादन प्रभावित हो रहा है और भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
 

मजदूरों को देना पड़ा अवकाश
बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण अधिकांश फैक्ट्रियों में काम नहीं हो सका। ऐसे में उद्यमियों को मजदूरों को अवकाश देना पड़ा, जिससे दैनिक उत्पादन पूरी तरह प्रभावित रहा।
विज्ञापन

स्थायी समाधान की उठाई मांग
साइमा के चेयरमैन अंकित गोयल ने बताया कि मामले को लेकर ऊर्जा निगम के मुख्य अभियंता विनोद कुमार और टेक्निकल डायरेक्टर से वार्ता की गई है। अधिकारियों ने जल्द समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया है। साथ ही औद्योगिक क्षेत्र में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर रखवाने का भरोसा भी दिया गया है, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति से बचा जा सके।

ये भी देखें...
Shamli: बिजली चोरी की जांच करने पहुंची टीम पर हमला, ग्रामीणों ने किया हंगामा, एसडीओ की गाड़ी के शीशे तोड़े




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें