फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली: पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर पड़ी मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 29 May 2021 03:11 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर लाश पड़ी मिली है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि यह हत्या है या आत्महत्या।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली के थाना झिंझाना की बिडौली चौकी से लगभग 60-70 मीटर की दूरी पर स्थित बंद पड़े ढाबे के नजदीक से अधेड़ की सड़ी गली लाश बरामद हुई है। शव को देखने से पता चलता है कि लाश पांच या छह दिन से यहां पड़ी होगी। इसके बावजूद शव का किसी को पता नहीं चल पाया। 

विज्ञापन


बताया गया कि शनिवार को एक ग्रामीण जब वहां से गुजरा तो उसे बदबू आने पर शक हुआ। इसके बाद उसने ढाबे के पास जाकर देखा तो वहां पर लाश पड़ी थी। लाश को देखकर वह घबरा गया और उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। अभी मृतक की शनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें