फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दुष्कर्म पीड़िता के फिर से अपहरण का प्रयास, विरोध करने पर गवाह की गोली मारकर हत्या

Mon, 16 Aug 2021 02:34 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

शामली में दुष्कर्म पीड़िता का फिर से अपहरण करने के विरोध में गवाह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
जांच के लिए पहुंची पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में सोमवार को एक सनसनीखेज वारदात हो गई। दुष्कर्म मामले के मुकदमे में गवाह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।

विज्ञापन


ये था मामला
शामली जिले के कैराना इलाके के एक गांव में दो साल पहले एक युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया था। इस मामले में गांव के ही दो आरोपी जेल गए थे। अब दोनों आरोपी जमानत पर बाहर हैं। वहीं सोमवार सुबह पीड़ित युवती अपनी सहेली के साथ मंदिर में पूजा के लिए जा रही थी। इसी दौरान आरोपियों ने युवती को घसीट लिया और जंगल में ले जाने लगे। इसके बाद सहेली ने घर पहुंचकर मामले की जानकारी दी। 

सूचना मिलते ही युवती की मां और मुकदमे का गवाह अजय मौके पर पहुंचे और आरोपियों का विरोध किया। विरोध करने पर आरोपी अजय को घसीटते हुए जंगल में ले गए और उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं सूचना पर एडिशनल एसपी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने अजय के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें