फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Chunav 2022: सीएम योगी का सपा-बसपा पर हमला, बोले- एक तरफ विकास चलेगा, दूसरी तरफ बुलडोजर चलेगा

Sat, 05 Feb 2022 03:54 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, शामली

सार

सीएम योगी ने शामली में कोविड अस्पताल का निरीक्षण किया। इसके बाद सभा को संबोधित किया। वहीं सीएम योगी के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के सख्त इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
कोविड अस्पताल का निरीक्षण करने शामली पहुंचे सीएम योगी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यानी शनिवार को शामली पहुंचे थे। करीब पौने दो उनका हेलीकॉप्टर शामली में उतरा। सीएम योगी सबसे पहले कोविड अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि तीसरी लहर को नियंत्रित कर चुके हैं। कोरोना के केस काफी कम हुए हैं। इस लहर में संक्रमण ज्यादा है। लेकिन वैक्सीन लगवाने वालों के लिए यह सामान्य वायरल की तरह है। सीएम योगी ने कहा स्वास्थ्य विभाग और कोरोना वॉरियर्स ने अच्छा काम किया है। दूसरी लहर में ऑक्सीजन की कमी थी। जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दूर कर दिया गया है।

विज्ञापन


इसके बाद सीएम योगी वीवी इंटर कॉलेज पहुंचे। चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा सपा और बसपा की सरकार में कानून व्यवस्था का बुरा हाल था। तभी यहां कांधला-कैराना से पलायन होता था। मुजफ्फरनगर के दंगे होते थे। ये दो लड़कों की जोड़ी में से एक लखनऊ में बैठकर किसानों पर गोलियां चलवा रहा था। एक दिल्ली में बैठकर तमाशा देखता था। भाजपा सरकार ने सुरक्षित माहौल दिया है। पिछली सरकार में जनता के हित में कोई काम नहीं हुआ। 

सीएम योगी ने कहा भाजपा ने बहन-बेटी और व्यापारी को सुरक्षा का एहसास कराया है। किसानों को सम्मान दिया। युवाओं को रोजगार दिया। कोरोना महामारी में मुफ्त जांच और इलाज कराया। सीएम योगी ने कहा दंगाइयों के साथ हमने कोरोना को भी बंद कर दिया। ये लोग वैक्सीन के नाम पर लोगों को गुमराह कर उनकी जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे थे। यूपी में 100 फीसदी लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज ले ली है। 72 फीसदी ने दूसरी डोज लगवाई ली है। जो कुल 80 फीसदी है। मैंने पहले ही कहा था कि ये चुनाव 80 और 20 के बीच होगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव 2022: सीएम योगी से पहले शामली पहुंचे टिकैत, भाजपा सरकार पर खूब गरजे और कही ये बड़ी बात

विज्ञापन

बता दें कि मुख्यमंत्री का अधिकारिक कार्यक्रम मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन ने शुक्रवार को ही तैयारियां पूरी कर ली थी। वहीं डीएम, एसपी ने हेलीपैड और सभा स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया था।

यह भी पढ़ें: ओवैसी पर हमले का मामला: सामने आई ये बड़ी बात, आरोपी सचिन-शुभम ने पूछताछ में उगला पूरा सच

शामली और थानाभवन में जनसभा को संबोधित करने के बाद सीएम योगी मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हो गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें