एकजुट होकर सामाजिक भाईचारा कायम करें
शामली। गांव भभीसा में सोमवार को आयोजित रालोद का ‘हर बूथ जीतेगा यूथ’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद मुंशीराम पाल ने कहा कि अब समय आ गया है कि प्रत्येक कार्यकर्ता जाति धर्म आदि से बाहर निकलकर एकजुट होने और सामाजिक भाईचारा बनाने का कार्य करें।
कार्यक्रम में पूर्व सांसद ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को 2022 के चुनाव को सामने रखकर जनपद के प्रत्येक बूथ पर 10 यूथ की समिति बनाने का कार्य करें। गैस, डीजल, पेट्रोल, सरसों का तेल, दाल, बिजली की दरों ने आज पूरी जनता को खून के आंसू रुला कर रखा हुआ है। विशिष्ट अतिथि किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राममेहर गुर्जर, प्रदेश प्रवक्ता सुनील रोहटा, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, बागपत जिलाध्यक्ष डॉ. जगपाल तेवतिया, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रमा नागर, तरसपाल मलिक, अरविंद झाल, सत्यवीर पंवार, विश्वास तोमर, मास्टर सुरेश राणा आदि ने विचार व्यक्त कर रालोद को आगे बढ़ने का काम करने का आह्वान किया।
संचालन किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ. योगेश, रजनीश कोरी ने और अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मुकेश सैनी ने किया। मौके पर अनवार चौधरी, ऋषिराज राझड, सुरेंद्र गंदेवड़ा, हरेंद्र ताना, सुरेशपाल प्रधान, आशुतोष पंवार वाजिद अली, सोहनपाल कसेरवा, सुनील, सनोज चौधरी, सतीश, विकास धीमान, डॉ. मुबारक अली, पप्पू प्रधान भारसी, नीरज पंवार, रमेश कश्यप, सर्वेश, सत्यवीर पंवार, जयपाल फौजी, सोराज सिंह, बाबूराम , यशपाल मौजूद रहे।
रालोद के नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों का हुआ स्वागत
कांधला। गांव हुरमंजपुर में सोमवार को रालोद के नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य रणधावा मलिक, अरविंद पंवार, अमित तोमर व उमेश पंवार का रालोद के वरिष्ठ नेता डॉ विक्रांत जावला समेत कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। जिला पंचायत सदस्य रणधावा मलिक ने कहा कि भाजपा सरकार में देश का किसान बदहाल है, युवाओं को रोजगार नहीं, स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव, गन्ना किसानों का भुगतान लटका पड़ा है। डॉ. विक्रांत जावला ने कहा कि इस बार रालोद जनता के मुद्दों को आगे रखकर ही चुनावी रणभूमि में उतरेगा। अध्यक्षता राजपाल मलिक व संचालन रालोद ब्लॉक अध्यक्ष विनोद पंवार ने किया। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य विजेंद्र किवाना, उमेश कुमार, सत्येंद्र सल्फा, रजत निर्वाल, प्रसन्न चौधरी, हरेंद्र प्रधान भभीसा, बबलू, मंगल सिंह, सुनील पंवार आदि मौजूद रहे।