शामली मौहल्ला हाजीपुरा में नगर पालिका द्वारा आयोजित मौहल्ला समिति की गठन करते कर्मचारी
- फोटो : SHAMLI
कचरा निस्तारण के लिए मोहल्ला समिति का गठन
शामली। शहर में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट योजना के तहत नगरपालिका ने प्लान तैयार किया है। इसके तहत शामली के सभी 25 वार्डों के प्रति मकान से कचरा लेने के लिए मोहल्ला समिति का गठन किया जाएगा।
पालिका के सफाई एवं खाद्य निरीक्षक आदेश सैनी ने बताया कि कचरे का प्रबंध और निस्तारण की जिम्मेदारी मोहल्ला समिति पर होगी। कचरे को कंपोस्ट करने के लिए हर मोहल्ले में कम से कम 24 से 27 वर्ग फीट स्थान निर्धारित किया जाएगा। इस स्थान पर कंपोस्टर लगाया जाएगा। साथ ही मोहल्ला समिति की जिम्मेदारी होगी कि सभी लोग कूड़े को कंपोस्टर में ही डाले।
इस योजना के तहत शहर में लोगों को जागरूक कर मोहल्ला समितियों का गठन करने का काम शुरू कर दिया गया है। अब तक छह से अधिक मोहल्ला समिति बनाई जा चुकी है। मौके पर सुभाष चंद, निकेश कुमार, शशिकांत पालीवाल, दीपक चंद्रा, मनीष सौदाई, विनोद, जाकिर हुसैन मौजूद रहे।