शामली। केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा शनिवार को दिल्ली-देहरादून हाईवे के निर्माण का जायजा लेने के लिए दिल्ली के अक्षरधाम से लेकर बागपत, मुजफ्फरनगर और शामली, सहारनपुर और उत्तराखंड के देहरादून तक जायजा लेंगे। राज्यमंत्री के दौरे का कार्यक्रम तय हो जाने के बाद बागपत एनएचएआई के अधिकारी तैयारी में जुट गए हैं।
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बागपत की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली-देहरादून हाईवे पर निर्माण का कार्य पिछले ढाई साल से चल रहा है। एक्सप्रेसवे का 85 से लेकर 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बागपत इकाई के इंजीनियर राजन पांडे ने बताया कि माना जा रहा है कि 31 जुलाई तक दिल्ली-देहरादून हाईवे का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। बाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लोकार्पण किए जाने की संभावना है ।