शामली जनपद के कैराना में दो छात्रों को बस से खींचकर छात्रों के एक गुट ने लाठी-डंडों और विद्युत केबिलों से पीटा। इसमें दोनों छात्र घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।
कांधला थाना क्षेत्र के गांव डुंडूखेड़ा निवासी कार्तिक और हिमांशु नगर के एक कॉलेज में 9वीं कक्षा में पढ़ाई करते हैं। मंगलवार सुबह कॉलेज में जाने के लिए वह बस में सवार होकर आए थे। इसी दौरान कोतवाली के गेट के निकट रुकी बस में छात्रों का एक गुट बाहरी युवकों के साथ घुस गया।