फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा

Mon, 12 Dec 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली के झिंझाना में मेरठ-करनाल हाईवे स्थित गांव लक्ष्मणपुरा में सड़क किनारे खड़े बाइक सवार महिला और पुरुष को तेज गति से आए ट्रक ने टक्कर मार कर घायल कर दिया। राहगीरों की मदद से गंभीर अवस्था में उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


रविवार कि शाम करीब चार बजे मेरठ-करनाल हाईवे स्थित गांव लक्ष्मणपुरा में बाइक सवार युवक संजय निवासी मुंडेट पत्नी सुमन और एक अन्य महिला कमलेश के साथ सड़क किनारे खड़ा हुआ था। उसी दौरान शामली की ओर से तेज गति से आ रहे धान से भरे ट्रक ने उनको जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में तीनों को गंभीर चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लिया और घायलों को झिंझाना सीएचसी में भर्ती कराया। 

कार्यवाहक थाना प्रभारी सतपाल सिंह ने बताया कि घायल संजय निवासी मुंडेट, उसकी पत्नी सुमन, व कमलेश को उपचार दिलाने  के बाद ट्रक चालक पुरुषोत्तम निवासी मौगा पंजाब को हिरासत में ले लिया। अभी  कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें