गढ़ीपुख़्ता। गांव पलठेड़ी में सपा के प्रदेश सचिव शरीफ अहमद चौधरी के आवास पर शोक सभा हुई। अध्यक्षता मदरसा हिमायतुल इस्लाम के उस्ताद मौलाना इंतजार अली कासमी ने की। सीडीएस जनरल बिपिन रावत व उनकी पत्नी और अन्य सैन्य अफसरों की मौत पर दुख जताया और उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ की। कारी मुस्तकीम, कारी हनीफ, कारी वाकिब, हाजी नासिर, बिलाल हसन, वेसर अली, डॉ. सोनू कुमार, श्रीचन्द, गय्यूर अली, कैसर अली, आलम, सुनील कुमार, अतीक अहमद, फैसल अली, शहजाद, इस्लाम आदि मौजूद रहे।
वहीं जलालाबाद के मोहल्ला गंगा आर्य नागर स्थित सत्संग भवन मंदिर प्रांगण में शाम के समय सीडीएस बिपिन रावत व दिवंगत सभी सैन्य अधिकारियों की मृत्यु पर दुख प्रकट करते हुए शोक सभा आयोजित की गई। शोक सभा में उनके चित्र पर पुष्पांजलि समर्पित करते हुए 2 मिनट का मौन रख कर आत्मा शांति की प्रार्थना की गई। राजकुमार सैनी, सागर प्रजापति, प्रदीप कश्यप, सुशील मोदी, डॉ. प्रदीप, धरमवीर सैनी, सोहनलाल सैनी, अमित नरवाल, नितिन, संजय, चांदनी सैनी, विकास, दीपक आदि उपस्थिति रहे।