फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: परिवहन निगम को मिलेंगी 55 और बीएस-6 बसें

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सहारनपुर। सहारनपुर परिवहन निगम को नई 55 बीएस-6 बसे मिलेंगे। बसों के मिलने के बाद उन्हें प्रमुख मार्गों पर संचालित किया जाएगा। बीएस-6 बसें आधुनिक सुविधाओं से लैस है। वह प्रदूषण भी कम फैलाती है। निगम के पास वर्तमान में 272 बीएस-6 बसें हैं।
विज्ञापन

सहारनपुर परिवहन निगम के पास 673 बसों का विशाल बेड़ा है। नई बसों के मिलने के बाद नए रूट शुरू होंगे, साथ ही पुराने चल रहे रूटों पर बसों के फेरे बढ़ने की उम्मीद है। यही नहीं स्थानीय रूटों पर भी रोडवेज बस सेवा में सुधार होगा। इससे यात्रियों को फायदा होगा। बीएस-6 बसों की कुर्सियां आरामदायक है। उनमें पैनिक बटन आदि भी लगे हैं। उनके डीजल में यूरिया मिलाया जाता है। जिससे प्रदूषण कम फैलता है। दिल्ली एनसीआर में बीएस-4 बसों पर प्रतिबंध लग जाता है, लेकिन बीएस-6 बसों की संख्या बढ़ने से दिल्ली एनसीआर रूट पर बसों की संख्या बढ़ेंगी जिससे यात्रियों को फायदा होगा। सेवा प्रबंधक अक्षय कुमार ने बताया कि बसों को मिलने के बाद उन्हें डिपो को आवंटित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें