शामली। सोमवार को पैसेंजर और हरिद्वार- ऋषिकेश एक्सप्रेस ट्रेन से एक- एक घंटा देरी से शामली पहुंची, जिससे सवारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दिल्ली से शामली तक आने में सवारियों को काफी अधिक समय लगा।
दिल्ली से पैसेंजर ट्रेन का सुबह 8.50 बजे चलकर शामली पहुंचने का समय 11.50 बजे का है। सोमवार को ट्रेन सुबह 8.50 बजे शामली के लिए रवाना हुई। दोपहर करीब 12:50 बजे ट्रेन शामली पहुंची। दूसरी दिल्ली- हरिद्वार एक्सप्रेस ट्रेन का शामली पहुंचने का समय एक बजे का है। यह ट्रेन दो बजे पहुंची। यात्री सनोज कुमार, विपुल ने बताया कि पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेन का एक घंटा देरी से आने का मुख्य कारण दिल्ली से शाहदरा तक बीच में रुका है।रेलवे अधिकारियों को समस्या का समाधान कराना चाहिए। संवाद