फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4700 मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण हुआ पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। विधान सभा चुनाव में 10 फरवरी को मतदान कराने वाले 4700 मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण रविवार को पूरा हो गया। पिछले पांच दिनों में अनुपस्थित रहे 93 मतदान कार्मिकों को सोमवार को विकास भवन में दोपहर दो बजे प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को जवाहर नवोदय विद्यालय में मतदान कार्मिक प्रशिक्षण में प्रशिक्षण सह प्रभारी के रूप में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता प्रेम सिंह, विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कैराना के प्रोफेसर डॉ. अजय बाबू शर्मा, राजकीय इंटर कंडेला के प्राचार्य डॉ. अमित मलिक ने मशीन संचालन के दौरान आने वाली विभिन्न व्यवहारिक समस्याओं के निराकरण का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण प्रभारी शंभू नाथ तिवारी की अध्यक्षता में मतदान कार्मिकों को द्वितीय प्रशिक्षण दिया गया। मतदान कार्मिकों को पावर प्वाइंट के माध्यम से ईवीएम मशीन का गहन प्रशिक्षण दिया गया। मतदान कार्मिक प्रशिक्षण प्रभारी सीडीओ ने बताया कि आज प्रथम और द्वितीय सत्र में 500-500 मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया है। दोनों सत्र में कुल 19 अनुपस्थित पाए गए। उन्होंने बताया कि दो फरवरी से लेकर छह फरवरी तक चले द्वितीय प्रशिक्षण में 4700 मतदान कार्मिकों में अनुपस्थित 93 मतदान कार्मिकों को अंतिम अवसर देते हुए सोमवार को विकास भवन में दोपहर 2 बजे प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें