शामली। उदयपुर सिटी स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन मंगलवार को अपने निर्धारित समय से 19 मिनट देरी से शामली रेलवे स्टेशन पहुंची, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा।
यह ट्रेन रविवार, मंगलवार और शुक्रवार को शामली स्टेशन पर सुबह 4:53 बजे पहुंचने के लिए निर्धारित है, लेकिन आज यह 5:12 बजे स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन के देरी से आने के कारण हरिद्वार और ऋषिकेश जाने वाले कई यात्री अपनी आगे की ट्रेनों व बसों से चूक गए। यात्रियों ने बताया कि सुबह-सुबह की कनेक्टिंग ट्रेनों के छूट जाने से उन्हें दिक्कतें हुईं। संवाद