फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: समस्याओं के समाधान के लिए किसान संगठनों को एक मंच पर आकर लड़नी होगी लड़ाई

Sun, 17 Dec 2023 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। पूर्वी यमुना नहर पटरी स्थित सिंचाई विभाग के भवन पर किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में किसानों की समस्याओं का समाधान न होने पर रोष व्यक्त किया गया। इस अवसर पर आठ सूत्रीय मांगो को लेकर तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया।
विज्ञापन

शनिवार को आयोजित सम्मेलन में किसान सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवनीत पंवार ने कहा कि प्रदेश में किसानों की हालत दयनीय है। हम सभी किसान संगठनों को समस्या दूर करने के लिए आपसी मतभेद भुलाकर एक मंच से लड़ाई लड़नी होगी। संगठन हमेशा किसानों के लिए तैयार है और आगे भी किसी भी हद तक लड़ाई लड़ने से पीछे नहीं हटेगा। सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे गठवाला खाप के चौधरी एवं भाकियू अराजनैतिक के संरक्षक बाबा राजेंद्र सिंह मलिक ने कहा हमको मतभेद बुलाकर एक मंच से लड़ाई लड़नी होगी, तभी हम अपना हक पा सकते हैं।
राजवीर सिंह मुंडेट, योगेंद्र एलम, गौरव यादव, सैयद त्यागी, राकेश नागर, सुभाष नागर, राजीव पंवार, राजन जवाला, सुधीर प्रधान, मोहम्मद इरफान आदि ने कहा कि किसानों का योगदान आजादी होने के वक्त से चला रहा है। सभी किसान संगठन संगठित होकर किसान हित में अपनी लड़ाई लड़े तभी किसान सुरक्षित होगा। सरकार किसान को चुनाव में कुछ समय के के लिए याद करती है। सरकार के हम हितैषी ना बने, किसान हितैषी बने। उन्होंने कहा सांसद, विधायक को हमारी समस्या सुननी चाहिए। किसान सम्मेलन में किसानों का चीनी मिलों पर 200 करोड़ रुपये बकाया गन्ना भुगतान, गन्ना मूल्य 450 रुपये निर्धारित होना, नलकूपों के बिल माफ होना और उन पर मीटर ना लगाया जाना, रात में कोई बिजली चेकिंग ना किया जाना, नई सड़कों के निर्माण से पूर्व एडीएम से किसानों की वार्ता होना, नहर व माइनर किनारे बने सड़कों को पूर्ण रूप से मरम्मत किया जाना और आवारा पशुओं से निजात दिलाए जाने संबंधी आठ मांगों से संबंधित ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार अर्जुन चौहान को सौंपा गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर आयोजक ठेकेदार राजीव पंवार भारसी, राहुल पंवार, बिट्टू पंवार, डॉ. विपिन पंवार आदि का सहयोग रहा। सम्मेलन का संचालन विक्रांत कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें