संवाद न्यूज एजेंसी
शनमली। थानाभवन ब्लॉक के मसावी गांव में आयोजित किसान संगोष्ठी में थानाभवन चीनी मिल के उपाध्यक्ष जीवी सिंह ने गन्ना की फसल में पोक्का बोइंग बीमारी से बचाव की किसानों को जानकारी दी।
किसान संगोष्ठी में रविवार को थानाभवन चीनी मिल के उपाध्यक्ष जीवी सिंह प्रबंधक दुर्गेश सिंह तोमर ने बताया कि गन्ने की फसल को पोक्का बोइंग बीमारी से बचाव के लिए कोनिका 250 ग्राम, 250 लीटर पानी में प्रति एकड़ घोल बनाकर स्प्रे करें। टॉप बोरर कीट की अगली पीढ़ी से बचाव हेतु दो किग्रा प्रति बीघा फ्यूराडॉन का प्रयोग करें। दोनों कीटनाशक चीनी मिल में गन्ना कार्यालय से वितरित की जा रही हैं। गन्ना प्रबंधक दुर्गेश तोमर 0238 गन्ना प्रजाति में रेडरॉट नामक बीमारी से किसानों को सावधान किया। नवीनतम गन्ना प्रजाति को 15023, 0118 की बुवाई अधिक क्षेत्रफल में करने की सलाह दी। इस मौसम में गन्ना अधिकारी धर्मेश सिंह, फराकत अली,शान मौहम्म्द, उस्मान प्रधान, मुशरफ अली, युनिस अली, इंशाद अली आदि कृषक मौजूूद रहे।