15 दिन पहले सौंपा गया था कार्यभार
करीब छह माह से कैराना नगर पालिका परिषद में ईओ का पद रिक्त चल रहा था। कुछ दिन पहले कैराना एसडीएम रहे उद्भव त्रिपाठी को डीएम ने ईओ का अतिरिक्त कार्यभार सौंप दिया था, लेकिन दीपावली के दौरान उनका ट्रांसफर होने के कारण फिर से यह पद खाली हो गया था। जिससे विकास व जनहित के कार्य रुके हुए थे। करीब 15 दिन पहले एसडीएम मणि अरोरा को ईओ का अतिरिक्त कार्यभार सौंप दिया था।
सफाई मजदूरों ने शुरू की हड़ताल
इस मामले को लेकर सफाई मजदूर यूनियन संघ के कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर महासंघ के अध्यक्ष सुभाष चंद्र ने हड़ताल पर जाने को लेकर सीएम, नगर विकास मंत्री, आयुक्त सहारनपुर मंडल, डीएम व एडीएम को ज्ञापन भेजा है। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि कैराना पालिका चेयरमैन बोर्ड सभासदों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। इसलिए उन्होंने भी हड़ताल करने का निर्णय लिया है। ईओ को कार्यमुक्त किए जाने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल रहने का एलान किया है।
चेयरमैन के पहुंचने पर कुर्सी न छोड़ने का आरोप
चेयरमैन हाजी अनवर हसन ने बताया कि पिछले करीब 15 दिन से जब वह अपने कार्यालय में आते हैं तो उनकी कुर्सी पर ईओ बैठी रहती थी। उनके आने के बाद भी वह कुर्सी नहीं छोड़ती थी। ऐसे में उन्हें इधर-उधर बैठकर ही अपना कार्य करना पड़ रहा था।
यह भी पढ़ें: सोतीगंज का असली सच: अब तक हुई ये बड़ी कार्रवाई, खाली हुए 185 गोदाम, पीएम मोदी ने की थी सीएम योगी की तारीफ
अधिशासी अधिकारी ने आरोपों को बताया झूठा
मामले में ईओ मणि अरोरा ने बताया कि उन पर लगाए गए आरोपों में कोई सत्यता नहीं है। चेयरमैन की अपनी गरिमा है, उनकी अपनी अलग कुर्सी होती है। बोर्ड बैठक के दौरान वह जैसे ही दूसरी कुर्सी मंगवाने बाहर गए तो इतने में सभासदों ने हंगामा कर दिया। 15 दिन से कार्यालय में कुर्सी पर वह बैठ रही थी। दूसरी कुर्सी पर चेयरमैन बैठते थे।