बुधवार को एक बार फिर मौसम बिगड़ सकता है
शामली। पश्चिमी विक्षोभ कमजोर होने के बाद सुबह सात बजे हल्के बादल छा गए। चंद मिनट बूंदाबांदी भी हुई। जिससे कोहरा छंट गया। इसके बाद मौसम साफ हो गया। पूरे दिन चटक धूप निकलने से सर्दी से आम नागरिकों को राहत मिली। पांच किमी प्रति घंटे से हवा चली। पिछले 24 घंटे में दिन का तापमान में चार डिग्री सेल्सियस और रात के तापमान एक डिग्री सेल्सियस बढ़ोत्तरी दर्ज की गई।
सोमवार को दिन का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। छह किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने से मौसम में ठिठुरन रही। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के नोडल अधिकारी डॉ. उदय प्रताप शाही के मुताबिक मंगलवार को मौसम शुष्क रहेगा। बुधवार को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम खराब हो सकता है। बुधवार को बूंदाबांदी होने से दिन का छह डिग्री सेल्सियस और रात का एक डिग्री सेल्सियस लुढ़क सकता है। बृहस्पतिवार से रविवार तक मौसम सामान्य रहेगा।