फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बदला मौसम

विज्ञापन
शामली मौसम में छाये बादल - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में अचानक बदलाव आ गया है। बुधवार सुबह से शाम तक बादल छाए रहे। हल्की धूप निकलने से मौसम मिश्रित बना रहा। शुक्रवार को तेज हवा के साथ बादलों की गरजने से मौसम बिगड़ने होने की संभावना है। अगले पांच दिन तक आकाश में बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन

फरवरी के प्रथम सप्ताह में कोहरा खत्म होने के बाद धूप निकलने से दिन और रात का तापमान बढ़ना शुरू हो गया था। 15 दिन के मौसम सामान्य के बाद बुधवार सुबह बादल छाए गए। हल्की धूप निकलने से दिन का तापमान स्थिर रहा। न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री बढ़ोत्तरी की गई। दिन का तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। पूरे दिन 14 किमी हवा चलने से मौसम में ठिठुरन शुरू हो गई। मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिन रविवार तक आकाश में बादल छाए रहेंगे। शुक्रवार को तेज हवा के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है। सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक यूपी शाही ने बताया कि मंगलवार रात से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय शुरू हो गया था। बृहस्पतिवार से पश्चिमी विक्षोभ और सक्रिय होने से तेज हवा चलेगी। सोमवार के बाद मौसम सामान्य होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें