शामली। वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति की ओर से 25वां रजाई वितरण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें 50 जरूरतमंद लोगों को सर्दी के मौसम में रजाई वितरित की गई। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने कहा कि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। उन्होंने कोरोना गाइड लाइन का पालन करने और मास्क लगाने व दो गज की सामाजिक दूरी बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जिन व्यक्तियों ने अभी तक कोरोना वैक्सीन की खुराक नहीं ली है वे कोरोना की डोज जरूर ले लें।
समारोह की विशिष्ट अतिथि के रुप में उत्तर प्रदेश आर्य प्रतिनिधि सभा की उप मंत्री मीरा वर्मा ने भी वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति द्वारा किए जा रहे जनहित के कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि कोरोना के दौरान भारतीय संस्कृति में यज्ञ का महत्व है। उन्होंने प्रत्येक घर में प्रतिदिन यज्ञ किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया। वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र विश्वकर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए समिति द्वारा किए जा रहे जनहित कार्यों से उन्हें अवगत कराया। बताया कि कोरोना काल में जिले में जनपद के एक लाख लोगों को वितरित किए गए काढा का वितरण किया गया। समिति के संरक्षक सत्यप्रकाश अग्रवाल, श्याम लाल शर्मा, श्रीनिवास शर्मा, डॉ. ओमपाल सिंह, श्रीपाल धामा, प्रेमचंद्र मित्तल, हरपाल सिंह, निरंजन सिंह, नरेंद्र शर्मा, हरीश चंद्र शर्मा ,रामेश्वर दयाल आर्य, विनोद अत्री, सुरेंद्र सरोहा, रामदेव शर्मा, अशोक वशिष्ठ, चमनलाल अरोरा, एमके गर्ग, बाला विश्वकर्मा, मालती देवी गिरी, मुनेश गोस्वामी आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन समिति के महामंत्री देवेंद्र आचार्य ने किया।