फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका की टीम ने हटवाया अतिक्रमण

विज्ञापन
कांधला में जेसीबी से हटाये गये बोर्ड - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
पालिका की टीम ने हटवाया अतिक्रमण
विज्ञापन

शामली, कांधला। नगर पालिका प्रशासन ने कस्बे में अतिक्रमण हटाओ चलाया। कुछ व्यापारियों ने अतिक्रमण के नाम पर भेदभाव करने की शिकायत कस्बे में पहुंचे भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल से की।
विज्ञापन

नगर पालिका के प्रभारी अधिशासी अधिकारी एडिशनल मजिस्ट्रेट देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। बस स्टैंड के पास अवैध निर्माण और सड़क के दोनों ओर से ठेले दो दिन में हटाने की हिदायत दी। टीम ने सड़क किनारे लगे होर्डिंग हटाए। अतिक्रमण हटाने के दौरान मौके पर भीड़ जमा हो गई। कुछ लोगों ने विरोध भी किया। पुलिस ने विरोध कर रहे लोगों को वहां से हटाया। नगर पालिका की कार्रवाई को लेकर व्यापारी भीम सैनी, देवेंद्र, राकेश, सौरभ आदि ने कस्बे में पहुंचे भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल से मुलाकात की। उन्होंने पालिका प्रशासन पर अतिक्रमण के नाम पर व्यापारियों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया। कहा कि सड़कों पर और बस स्टैंड से लेकर मेन बाजार तक ठेले वालों ने अतिक्रमण किया हुआ है। मगर, इन लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। पालिका प्रशासन व्यापारियों को अतिक्रमण के नाम पर परेशान कर रहा है। कई लोगों के होर्डिंग को पालिका प्रशासन ने तोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें