फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की चपेट में आकर महिला की मौत, बेटा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर की चपेट में आकर महिला की मौत, बेटा घायल
विज्ञापन

बाबरी (शामली)। गांव सोटा में ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक पर पीछे बैठी महिला की मौत हो गई जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतका के देवर की तरफ से अज्ञात ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। बताया गया है कि ट्रैक्टर किसान महापंचायत में मुजफ्फरनगर जा रहा था और उस पर चार-पांच लोग सवार थे। हालांकि इसकी अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है।
बाबरी थानाक्षेत्र के गांव सोटा की मूल निवासी महेंद्री (52) कुछ सालों से जिला मुजफ्फरनगर के चरथावल थानाक्षेत्र के गांव लकड़संधा में रहकर मेहनत मजदूरी करती थी। रविवार सुबह करीब आठ बजे महेंद्री अपने पुत्र श्रवण के साथ बाइक से अपने गांव लकड़संधा जा रही थी। रास्ते में पीछे से आए ट्रैक्टर की साइड लगने से बाइक सड़क पर गिर गई। इस हादसे में मां-बेटा दोनों गंभीर घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को गांव के चिकित्सक के यहां ले गए। चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया और उसके पुत्र श्रवण को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी चालक मौके से ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया है कि ट्रैक्टर पर चालक के अलावा चार-पांच लोग सवार थे और यह मुजफ्फरनगर किसान महापंचायत में जा रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतका के देवर रामेश्वर की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। बाबरी थानाध्यक्ष नेमचंद सिंह ने बताया कि जांच में ट्रैक्टर पर चार-पांच लोगों के होने की जानकारी मिली है, लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका कि ट्रैक्टर किसान महापंचायत में जा रहा था या कहीं ओर। जांच के बाद ही सही पता चल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें