कैराना में पकड़े गये आतंकी बंदर
- फोटो : SHAMLI
टीम ने तीन बंदरों को पकड़ा
शामली, कैराना। मुजफ्फरनगर से आई बंदर पकड़ने की टीम लगातार अपने अभियान को अंजाम दे रही है। अभियान के तीसरे दिन बारिश के बावजूद भी टीम ने तीन खूंखार बंदरों को पकड़ लिया।
मंगलवार को बंदरों के हमले में भाजपा नेता अनिल चौहान की पत्नी की छत से गिर कर मौत हो गई थी। डीएम जसजीत कौर के निर्देश पर एसडीएम उदभव त्रिपाठी ने मुजफ्फरनगर से बंदर पकड़ने के लिए चार सदस्यीय टीम को बुलाया था। पिछले दो दिन में टीम ने कस्बे के विभिन्न मोहल्लों से 20 खूंखार बंदर पकड़कर उन्हें दूर जंगलों में छोड़ दिया था। वहीं, अभियान के तीसरे दिन शनिवार को बारिश के बावजूद टीम ने जैन मौहल्ले से तीन खूंखार बंदरों को पकड़ लिया है।