फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक अदालत में 7780 वादों का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
लोक अदालत में 7780 वादों का निस्तारण
विज्ञापन

शामली, कैराना। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण व उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा निर्देश पर जनपद न्यायाधीश के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। पूरे दिन हुई बारिश के बावजूद राष्ट्रीय लोक अदालत में 7780 वादों का निस्तारण कराया गया।
राष्ट्रीय लोक अदालत में जिला एवं सत्र न्यायालय में पांच, प्रधान न्यायाधीश-पारिवारिक न्यायालय में 15, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (पॉक्सो) न्यायालय में दो, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कैराना न्यायालय 716, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय 805, सिविल जज सीनियर डिविजन/एसीजेएम कैराना न्यायालय में 620, सिविल जज सीनियर डिविजन/एसीजेएम शामली न्यायालय में 271, सिविल जज जूनियर डिविजन के यहां तीन मामले व न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय के यहां 165 मामलों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के सभी न्यायालयों में 2602 वादों का निस्तारण किया गया। राजस्व न्यायालयों में कुल 4658 मामले का निस्तारण राष्ट्रीय लोक अदालत में किया गया। बैंकों से संबधित प्री लिटीगेशन 498 वादों का निस्तारण हुआ। जिसमें कुल सेटलमेंट धनराशि तीन करोड़ 85 लाख रुपये वसूल किए गए। राष्ट्रीय लोक अदालत में अन्य सिविल वादों के निस्तारण के अलावा सिविल जज सीनियर डिवीजन कैराना विजय कुमार वर्मा ने करीब चार वर्षों से लंबित एक सिविल मामले में पक्षकारों के मध्य सुलह एवं समझौता कराते हुए मामले का निस्तारण कराया। जनपद न्यायधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शामली डॉ. अजय कुमार के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 7780 वादों का निस्तारण किया गया। इसके अलावा 328 ई-चालान का भी निस्तारण किया गया। वहीं, कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए वादकारियों को निशुल्क मास्क व 350 सैनिटाइजर वितरित किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें