शामली। शहर के दिल्ली रोड स्थित प्रभुजी की रसोई का नौवां स्थापना दिवस बृहस्पतिवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं प्रभुजी रसोई के संस्थापक राजेश्वर बंसल ने कहा कि कोई भी जरूरतमंद भूखा न रहे, इस रसोई का यही उद्देश्य है।
बृहस्पतिवार को शहर के दिल्ली रोड स्थित प्रभुजी की रसोई का नौवां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल ने कहा कि नौ साल पहले कथा वाचक विजय कौशल महाराज की प्रेरणा से प्रभुजी की रसोई की शुरूआत की थी। उनकी सोच थी कि नर सेवा नारायण सेवा और शहर में कोई भी भूखा न रहे, इसी उद्देश्य के साथ प्रभुजी की रसोई का संचालन शुरू किया गया था।
इस रसोई के संचालन में शहर के सभी लोगों ने अपना पूरा सहयोग दिया। उनका प्रयास है कि प्रभुजी की रसोई में जरूरतमंदों को एक समय का निशुल्क भोजन शुद्ध व अच्छा मिले। पूर्व विधायक ने बताया कि जहां कोरोना काल में सबकुछ बंद था वहां प्रभुजी की रसोई ने दो हजार व्यक्तियों को निशुल्क भोजन कराया। उन्होंने रसोई के संचालन में सहयोग देने वाले लोगों का भी आभार जताया। इस अवसर पर पूर्व आईजी विजय गर्ग, सभासद रोबिन गर्ग, प्रदीप, योगेश बिंदल, चरत बंसल, हरीश धवन, सूरज चौधरी आदि मौजूद रहे।