फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर शहर में एक चौराहे का नाम हो व्यापार शक्ति चौक

विज्ञापन
विज्ञापन
हर शहर में एक चौराहे का नाम हो व्यापार शक्ति चौक
विज्ञापन

शामली। पउप्र संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक बुधवार को जिला संगठन महामंत्री प्रदीप सिंघल के प्रतिष्ठान पर हुई। बैठक में हर शहर में एक चौराहे का नाम व्यापार शक्ति चौक रखा जाने का निर्णय लिया जाना चाहिए।
बैठक में संगठन के प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने प्रदेश के सभी व्यापारियों से आह्वान किया कि सभी व्यापारी अपने-अपने जिलों व शहरों में किसी एक चौराहे का नाम व्यापार शक्ति चौक के नाम से रखें। जब हर नगर व शहर में एक व्यापार शक्ति चौक होगा तो व्यापारियों को शक्ति का एहसास होगा। कहा कि प्रदेश भर में तरह-तरह से व्यापारियों का उत्पीड़न हो रहा है और व्यापारी व्यापार मंडल की ओर आस लगाए बैठा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि प्रदेश भर में अतिक्रमण हटाओ अभियान की आड़ में व्यापारियों का उत्पीड़न हो रहा है। चेतावनी दी कि उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो प्रदेश का व्यापारी संघर्ष का बिगुल बजाने से भी पीछे नहीं हटेगा। व्यापारियों को मुख्यमंत्री योगी की अतिक्रमण हटाओ गाइडलाइन स्वीकार है, लेकिन अधिकारी व्यापारी को परेशान कर रहे हैं। बैठक में नगराध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल, जिला महामंत्री राजेश सिंघल, महेश धीमान, प्रदेश संगठन महामंत्री सुभाष चंद धीमान, वैभव गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें