झिंझाना क्षेत्र के गांव कमालपुर में क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन पर विजेता टीम के कप्तान अंकुश ?
- फोटो : SHAMLI
केपीएल क्लब कमालपुर ने जीती ट्रॉफी
झिंझाना (शामली)। गांव कमालपुर में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मे कमालपुर की टीम ने गंगोह की टीम को 57 रन से हराकर प्रतियोगिता जीती।
फाइनल में कमालपुर ने पहले खेलते हुए आठ ओवर मे 97 रनों का लक्ष्य रखा और गंगोह की टीम को मात्र 40 रनों पर ढेर कर फाइनल की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कांग्रेस नेता अश्वनी शर्मा (सींगरा) ने कहा कि खादर क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जरूरत है तो बस उचित व्यवस्थाओं की। रालोद नेता मेनपाल ऊदपुर ने कहा कि युवाओं के साथ हमेशा खड़े रहने का काम करते रहेंगे।
विजेता टीम के कप्तान अंकुश को अश्वनी शर्मा व उप विजेता टीम गंगोह के कप्तान गुलफाम को मेनपाल ऊदपुर के द्वारा ट्रॉफी व इनाम की नकद राशि दी गई। इस मौके पर विपिन राठी, ग्राम प्रधान सुंदरलाल, मनोज मुखिया, गुलसार खान, प्रवीण मास्टर, सचिन खोड़समा, ओमवीर डायरेक्टर, सुशील मास्टर, मोहित सकौती, ऋषिपाल, इंतेजार, अमित आदि मौजूद रहे। संवाद