फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बाजार में रौनक, गुझिया, गुलाल और पिचकारियों की खूब हुई खरीदारी

Mon, 02 Mar 2026 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली के बड़ा बाजार में होली पर गुजियां की खरीदारी करती महिलाएं । संवाद
विज्ञापन
शामली। होली का त्योहार नजदीक आते ही शहर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। गुझिया, रंग, पिचकारी और अन्य होली से जुड़ी सामग्री की बिक्री में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रही है। दुकानदारों के मुताबिक, इस बार ग्राहकों की संख्या में बढ़ोतरी है
विज्ञापन

शहर के मुख्य बड़ा बाजार, नया बाजार, कबाड़ी बाजार में खरीदारी के लिए भीड़ रही। राजेश दुकानदार ने बताया कि इस बार गुझिया की मांग बहुत बढ़ गई है। दुकानदार सुरेंद्र कुमार ने बताया कि इस बार बाजार में आर्गेनिक और बायोडिग्रेडेबल रंगों की बिक्री बढ़ी है। पर्यावरण मित्र गुलाल भी खूब बिक रहा हैं। उन्होंने बताया, पिछले कुछ वर्षों में पर्यावरणीय रंगों की मांग में इजाफा हुआ है।
पिचकारी की कीमत 150 से 1500 तक है, जो आकार और डिजाइन के हिसाब से भिन्न होती है। पानी वाले गुब्बारे की कीमत 20-40 प्रति पैकेट है। सुरेंद्र कुमार ने बताया, इस बार बच्चों के लिए बड़ी पिचकारी और रंगीन पानी वाले गुब्बारे ज्यादा बिक रहे हैं।

शामली के बड़ा बाजार में होली पर गुजियां की खरीदारी करती महिलाएं । संवाद

शामली के बड़ा बाजार में होली पर गुजियां की खरीदारी करती महिलाएं । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें