फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में टपका स्कूल के नवनिर्मित भवन का लिंटर

विज्ञापन
चौसाना के नाई नंगला जाटान में स्कूल का लिंटर टपकने पर प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
बारिश में टपका स्कूल के नवनिर्मित भवन का लिंटर
विज्ञापन

शामली, चौसाना। नाईनंगला जाटान के प्राइमरी स्कूल में लाखों की कीमत से बने नवनिर्मित भवन का लिंटर शिक्षा विभाग को हैंडओवर होने के बाद बारिश में टपकने लगा। ग्रामीणों के हंगामे के बाद प्रधानाध्यापक व ग्राम प्रधान मौके पर पहुंचे। आरोप है कि प्रधानाध्यापक ने अभद्रता करते हुए धक्का-मुक्की कर वहां से भगा दिया। एसडीएम ऊन ने जांच के आदेश दिए हैं।
चौसाना के गांव नाईनंगला जाटान में स्थित प्राइमरी स्कूल में ग्यारह लाख की कीमत से एक नए भवन का निर्माण हुआ था। जिसको एक महीने पूर्व शिक्षा विभाग को सुपुर्द कर किया गया। दो दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण भवन जगह-जगह से टपकने लगा। जिसके बाद ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान रोहताश सिंह व प्रधानाध्यापक तरुण कुमार से मामले की शिकायत की गई। ग्राम प्रधान व प्रधानाध्यापक मौके पर पहुंचे और भवन की स्थिति का जायजा लिया। आरोप है कि प्रधान रोहताश सिंह शिकायत कर ही रहे थे कि प्रधानाध्यापक उग्र हो गए। उन्होंने प्रधान के साथ जमकर अभद्रता की और मौके से भगा दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने वीडियो बना लिया। जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया है।
विज्ञापन

नवनिर्मित स्कूल के भवन का वीडियो मिला है। प्रधानाध्यापक और प्रधान के बीच हुए विवाद की जानकारी भी मिली है। पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी होगी - एसडीएम ऊन विशु राजा
भवन का निर्माण हम लोगों ने किया है। लेकिन भवन निर्माण में सामग्री प्रधानाध्यापक ने दी थी। गुणवत्ता भी प्रधानाध्यापक तरुण के अनुसार रही। दरअसल, भवन निर्माण के लिए पैसा प्रधानाध्यापक के खाते में आता था तो उनके अनुसार सामग्री का प्रयोग करना हम लोगों की मजबूरी थी - इशरार अहमद, ठेकेदार
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक तरुण कुमार से हम स्थिति पर बात कर रहे थे, लेकिन प्रधानाचार्य अभद्रता पर उतर आए और गाली-गलौज करने लगे। भवन निर्माण में धांधली की गई है। इसकी जांच के लिए डीएम से मिलकर शिकायत करेंगे - रोहताश सिंह, ग्राम प्रधान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें