फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बरसात खत्म होने के बाद शुरू हो सकता है नवीन कलक्ट्रेट का अधूरा निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। नवीन कलक्ट्रेट कार्यालय भवन का अधूरा निर्माण बरसात खत्म होने के बाद एक बार फिर शुरू हो सकता है। निर्माण एजेंसी राजकीय निर्माण निगम को इसके लिए तीन-चार ऑनलाइन टेंडर प्राप्त हुए हैं। देहरादून में तकनीकी स्वीकृति मिलने और लखनऊ स्थित निगम के महाप्रबंधक की अंतिम अनुमति के बाद काम शुरू होगा।
विज्ञापन

पूर्वी यमुना नहर किनारे 265 एकड़ भूमि पर पिछले दस साल से यह निर्माण कार्य चल रहा है। अब तक 29 करोड़ 95 लाख रुपये खर्च हो चुके हैं, जबकि कार्य पूरा करने के लिए शासन से 5 करोड़ रुपये और स्वीकृत हैं। डेढ़ माह पहले ठेकेदार का टेंडर निरस्त होने के बाद दोबारा ऑनलाइन टेंडर जारी किए गए हैं, जिन पर तीन-चार ठेकेदारों ने आवेदन किया है।
राजकीय निर्माण निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर संतोष कुमार पांडे के अनुसार, लखनऊ मुख्यालय से अंतिम स्वीकृति के बाद नामित ठेकेदार का चयन होगा। अनुमान है कि 15 सितंबर के बाद बरसात थमने पर निर्माण कार्य फिर से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें