शामली। जिले में चल रही सरकारी 102 व 108 एंबुलेंस का लखनऊ से आए क्वालिटी ऑडिटर करूणेश तिवारी ने ऑडिट किया। ऑडिट में एंबुलेंस की स्थिति संतोषजनक पाई गई।
जिले में 102 की 15 व 108 की 11 एंबुलेंस के चल रही है। जिला प्रभारी ललित मोहन जोशी ने बताया कि शनिवार को लखनऊ से आए क्वालिटि ऑडिटर करूणेश तिवारी ने सभी एंबुलेंस का औचक निरीक्षण कर ऑडिट किया। इस दौरान उन्होंने स्टाफ की कार्यशैली और तकनीकी निरीक्षण किया। उन्होंने बताया ऑडिट में सभी एंबुलेंस की स्थिति संतोषजनक पाई गई। 102 की परफोर्मेंस टॉप 10 में आती है। इस दौरान क्षेत्रीय प्रबंधक सन्नी सिंह, मंडल प्रभारी प्रबोध कुमार भी मौजूद रहे। इसके अलावा सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने अपने कार्यालय में एंबुलेंस में गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित प्रसव कराने के लिए और बेहतर कार्य प्रदर्शन के लिए 108 व 102 एंबुलेंस के कर्मचारियों को सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में चालक पुष्पेंद्र कुमार, अजय यादव, ईएमटी मदन कुमार व रामप्रकाश शामिल रहे।