फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्तूबर में चार दिन चलेगा अभियान

Sat, 08 Oct 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली। अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण अभियान अक्तूबर में अब चार दिन होगा। अब आठ, नौ, 22 और 23 अक्तूबर को विशेष अभियान होगा। जिसमें मतदेय स्थलों पर नए वोट बनाने तथा नाम कटवाने संबंधी दावे और आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। 
विज्ञापन


शुक्रवार शाम पांच बजे कलक्ट्रेट सभागार में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के संबंध में मीटिंग हुई। एडीएम एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी भरतजी पांडेय ने कहा कि विशेष अभियान में दो दिन और बढ़ा दिए गए हैं। जिससे अब 8, 9, 22 और  23 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्र/मतदेय स्थलों पर मनाया जाएगा। उक्त विशेष अभियान तिथियों में उच्चाधिकारियों द्वारा क्षेत्र का भ्रमण कर पुनरीक्षण कार्य में तैनात किए गए बीएलओ और सुपरवाइजर की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी।

यदि कोई भी अनुपस्थित पाया गया, तो उसके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी। जिन विद्यालयों/ कालेज/ स्कूल/ शिक्षण संस्थानों में मतदान केंद्र/मतदेय स्थल बनाया गया है, वह अभियान के दौरान खुले रहेंगे। संस्थानों को खुलवाने की जिम्मेदारी शिक्षा विभाग की रहेगी।
विज्ञापन


जनपदवासियों से अपील की है कि उक्त निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण अभियान में सहयोग करते हुए लाभ उठायें तथा नामावली पुनरीक्षण कार्य की गतिविधियों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। मौके पर एसडीएम एमपी सिंह, उपजिलाधिकारी कैराना भानू प्रताप यादव, उपजिलाधिकारी ऊन, तहसीलदार वीरेेंद्र मित्तल, तहसीलदार ऊन मदलपाल राठौर, तहसीलदार कैराना, तहसीलदार राकेश त्यागी सहित संबंधित अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें