फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटी से छोटी घटना पर रखें पैनी नजर ः डीएम

Sat, 08 Oct 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
meeting - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। डीएम ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिया कि आगामी त्योहारों के मद्देनजर अपने-अपने सूचना तंत्रों को सक्रिय कर दें। हर छोटी से छोटी घटना पर का संज्ञान लेकर समाधान तत्काल सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह त्यौहारों  की गरिमा को देखते हुए साफ-सफाई, पानी, फोगिंग कार्य,          स्ट्रीट लाइट आदि मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराएं।

शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में मीटिंग के दौरान डीएम सुजीत कुमार ने कहा कि पुलिस अधिकारी और थानाध्यक्ष अपने अपने क्षेत्रों में पूर्ण सतर्कता के साथ गश्त कराएं। अवैध शराब की बिक्री न होने दें। जनपद में धारा 144 लागू कर दी गई है। यदि कोई इसका उल्लंघन करता है तो उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाए। साथ ही यह भी देेख लें कि जिन लोगों को जिला बदर किया गया है वह जनपद में किसी भी हाल में प्रवेश न कर सकें। 
विज्ञापन


गणमान्य लोगों के साथ बैठक कर आपसी भाईचारा एवं प्रेम बनाएं, ताकि सभी त्योहार शांतिपूर्ण संपन्न हो सकें। साथ ही नगर निकायों के अधिशासी
अधिकारियों को निर्देशित किया कि शहर के सभी चौराहों सड़कों पर साफ-सफाई की पूर्ण व्यवस्था कराएं। पुलिस अधीक्षक विजय भूषण और अपर जिलाधिकारी भरतजी पांडेय ने पर्वों को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के संबंध में तैयारी की विस्तृत जानकारी दी। कोई भी नई परंपरा की अनुमति नहीं दी जाएगी। 
मीटिंग में मुख्य रूप से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनिता अग्निहोत्री, उपजिलाधिकारी कैराना भानू प्रताप यादव, उपजिलाधिकारी ऊन विजय प्रकाश तिवारी, सीओ निशांक शर्मा, तहसीलदार वीरेेंद्र मित्तल, तहसीलदार ऊन और कैराना, एलआईयू निरीक्षक सिद्ध गोपाल तिवारी तथा समस्त पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारी सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें