फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थानाभवन व शामली चीनी मिल ने पकड़ी रफ्तार

विज्ञापन
शामली शुगर मिल के यार्ड में खड़ गन्नों से भरी बुग्गी। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
थानाभवन व शामली चीनी मिल ने पकड़ी रफ्तार
विज्ञापन

शामली। जिले की थानाभवन व शामली चीनी मिलों ने नियमित गन्ना पेराई शुरू कर दी है। गन्ना मिलने के बाद मिलों में पेराई ने रफ्तार पकड़ ली है। थानाभवन मिल ने सोमवार को 47 हजार क्विंटल गन्ना और मंगलवार को 57 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई की। वरिष्ठ गन्ना महाप्रबंधक जेबी तोमर ने बताया कि दो दिन में 1.04 लाख क्विटंल गन्ने की पेराई की है। शामली चीनी मिल ने दो दिन में 64 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई की। सहायक गन्ना महाप्रबंधक दीपक राणा ने बताया कि चीनी मिल ने दस नवंबर का 60 हजार क्विंटल इंडेंट जारी किया है।
विज्ञापन

गियर बॉक्स न आने से लेट हुआ ऊन मिल का पेराई सत्र
ऊन चीनी मिल की पेराई क्षमता में पांच हजार क्विंटल की वृद्धि की गई थी। लेकिन गियर बॉक्स न आने से पेराई सत्र लेट हो रहा है। गियर बॉक्स 12 नवंबर को आने की उम्मीद है। 14 नवंबर को मिल पेराई सत्र शुरू करेगी। गन्ना महाप्रबंधक अनिल अहलावत ने बताया कि पेराई सत्र के लिए 12 नवंबर को दोपहर 12 बजे श्रीरामायण और गुरुवाणी का पाठ शुरू होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें