फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू, वायरल के साथ अब निमोनिया होने का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
डेंगू, वायरल के साथ अब निमोनिया का खतरा
विज्ञापन

शामली। मौसम में बदलाव के चलते डेंगू व वायरल बुखार के साथ अब बच्चों में निमोनिया का खतरा भी बढ़ रहा है। अस्पतालों में इस तरह के मामले आने लगे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि बदलते मौसम में लापरवाही सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है, इसलिए इस मौसम में ठंड से बचाव के उपाय करने चाहिए। स्वास्थ्य खराब होने पर चिकित्सक की सलाह लेकर उपचार कराना चाहिए।
जिले में वायरल और डेंगू बुखार का प्रकोप चल रहा है। अब तक रिकार्ड 198 केस डेंगू के मामले आ चुके हैं। दीपावली के बाद मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। रात को ठंड बढ़ रही है। सुबह-शाम भी मौसम ठंडा होने लगा है। ठंड में बच्चे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। इसके चलते बुखार के साथ अब ब्रोंकोलाइटिस (सामान्य निमोनिया) के केस सरकारी व निजी अस्पतालों में आने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. सफल कुमार ने बताया कि मौसम में जब बदलाव होता है तो फेफड़ों की नली में सिकुड़न बन जाती है, जिससे सांस लेने में दिक्कत हो जाती है। मौसम में बदलाव का असर सबसे ज्यादा बच्चों पर पड़ता है, इसलिए बदलते मौसम में बच्चों को ठंड से बचाना चाहिए।
विज्ञापन

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. वेदभानू मलिक ने बताया कि डेंगू व वायरल बुखार के केस सबसे ज्यादा है। मौसम में बदलाव आने के साथ बच्चों में ब्रोंकोलाइटिस के केस भी आने शुरू हो गए हैं। यह भी एक तरह से वायरल बीमारी है। मौसम में ठंड बढ़ने के साथ ब्रोंकोलाइटिस व निमोनिया होने की आशंका रहती है, इसलिए ठंड से बचाव करना ही सेहत के लिए लाभदायक है।
--- लक्षण:
- सांस लेने में परेशानी होना।
- बुखार होना।
- नाक बहना, खांसी होना।
- पसलियां चलना।
--- बचाव:
- मौसम के अनुसार कपड़े पहनें
- ज्यादा ठंडा पानी पीने से बचें
- ठंडे खाद्य पदार्थों का सेवन न करें
- ठंडे पानी में बार-बार भीगने से बचें
- बार-बार ठंडे पानी से हाथ न धोएं
- तेज ठंडी हवा में घर से बाहर निकलने से बचें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें