शामली। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा के आवास पर कांग्रेसियों की बैठक हुई। जिसमें किसान कांग्रेस पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रदेश महासचिव मनोनीत होने पर ठाकुर लाखन सिंह पुंडीर का फूलमालाओं से स्वागत किया गया।
कांग्रेसियों कांग्रेस पार्टी की नीतियों और संगठन के विस्तार पर चर्चा के साथ आगामी विधानसभा चुनाव के संदर्भ में रणनीति पर मंथन किया गया। लाखन सिंह ने कहा कि किसानों के हित के लिए निरंतर संघर्ष जारी रहेगा। ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी जनता से जुड़े मूलभूत मुद्दों को लेकर निरंतर सड़कों पर संघर्ष कर रही है। जिससे जनता में कांग्रेस के प्रति विश्वास बढ़ रहा है। मौके पर राजकुमार शर्मा, योगेश भारद्वाज, आलम चौधरी, नरेंद्र शर्मा, मनोज शर्मा, कंवरपाल सिंह, रामकुमार, संजय वत्स, बबलू कुमार, सुभाष शर्मा, सत्यवीर शर्मा आदि उपस्थित रहे।