फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेहड़े से टकराकर गिरी महिला, ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचला

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। रेहड़े की टक्कर में बाइक पर बैठी महिला गिर गई, जिसको पीछे से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचल दिया। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला करीम बख्श निवासी जहीर की पत्नी 43 वर्षीय शहनाज रविवार रात अपने देवर अहमद के साथ बाइक से पुत्री से मिलकर बुढ़ाना से वापस जलालाबाद आ रही थी। रात में ये थानाभवन पहुंचे तो अचानक बाइक और रेहड़े की टक्कर हो गई। जिससे पीछे बैठी शहनाज का संतुलन बिगड़ गया और वह गिर गई। इतने में ही पीछे से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे कुचल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोग घायलावस्था में उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में महिला की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गमगीन माहौल में महिला के शव को सपुर्द खाक कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें