फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम की चेतावनी के बाद भी दौड़ रहे गन्ने के ओवरलोड ट्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। ओवरलोड वाहन बड़ी समस्या साबित हो रहे हैं। गन्ने के ओवरलोड ट्रक पलटने की वजह से क्षेत्र में कई घटनाएं हो चुकी हैं। एसडीएम ऊन विशु राजा ने इसका संज्ञान लेते हुए शुगर मिल और एआरटीओ को कार्रवाई के आदेश दिए थे। इसके बावजूद भी ओवरलोड ट्रकों का आवागमन नहीं रुका।
विज्ञापन

चीनी मिलों में जाने वाले ट्रकों में काफी ऊंचाई तक गन्ना भरा जाता है। कई जगह ये ओवरलोड ट्रक हादसों का शिकार बन चुके हैं। यहां कस्बे में ऊन रोड पर सड़क किनारे खड़े कार, बाइक व अन्य दूसरे वाहनों के ऊपर ओवरलोड गन्ने से भरे ट्रक दो बार पलट चुके हैं। संगल पेस्टिसाइड की दुकान के सामने ही गन्ने से भरा ट्रक पलट गया था। इस घटना में चालक व क्लीनर को भी चोट आई थी। कस्बे में मेन बस स्टैंड पर बिजली के तार गन्ने के ट्रक में उलझ कर टूट गए थे ।
ऊन एसडीएम विशु राजा ने इस समस्या को देखते हुए चार दिन पूर्व शुगर मिल के जीएम को पत्र लिखकर इन पर लगाम लगाने को कहा था। एआरटीओ को भी ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई के लिए पत्र लिखा था। लेकिन अभी भी गन्ने के ओवरलोड ट्रकों का आवागमन धड़ल्ले से हो रहा है। यही हाल रेत से भरे ट्रकों का भी है। ओवरलोड ट्रक सुबह के समय निकलते देखे जा सकते हैं। मगर परिवहन विभाग इन पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें