फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई शिक्षा नीति 2020 को कक्षाओं तक पहुंचाने की आवश्कता

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज शामली में नई शिक्षा नीति 2020 का एक दिवसीय जनपदीय आचार्य प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या भारती के जिला प्रशिक्षण प्रमुख कुलदीप चौहान और जिला समन्वयक प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। आनंद प्रसाद शर्मा ने वर्तमान परिवेश में शिक्षा में हो रहे परिवर्तनों पर प्रकाश डाला। कुलदीप चौहान ने सभी आचार्यों को पूर्ण मनोयोग से प्रशिक्षण प्राप्त करने व आचार्य को भी प्रशिक्षित करने की बात कही। शिविर में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जूनियर हाई स्कूल के प्रधानाचार्य ने एफएलएन एंड ईसीसीई प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह ने लर्निंग आउटकम व लेसन प्लान, कुलदीप कुमार ने 21 वी शताब्दी में लाइफ स्किल और रितु रुहेला ने लर्निंग एप विषयों की जानकारी दी। इस अवसर पर विजेंद्र कुमार, राकेश कुमार, परितोष, संजीव, रविंद्र कुमार, राजमल, अंकित कुमार, अक्षय पुंडीर, आशीष जैन, मीनाक्षी शर्मा, सुभाषिनी समेत जिले के लगभग 30 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें