फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली को लेकर स्कूलों में हुई प्रतियोगिताएं

विज्ञापन
शामली सेंटआरसी स्कूल में आयोजित फेन्सी ड्रैस प्रतियोगिता में भाग लेती छात्रा - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने मनमोहक दीये सजाए
विज्ञापन

शामली। शहर के शिक्षण संस्थानों में दीपावली पर्व को लेकर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
बीएसएम स्कूल में दीपावली पर्व पर कंडील मेकिंग, दीया और मोमबत्ती सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कक्षा नौ से 12 तक के बच्चों ने विभिन्न रंगों के कागज व सामग्री से सुंदर, आकर्षक व रंग बिरंगे कंडील बनाकर सबका मन मोह लिया। कक्षा छह से आठ तक के बच्चों ने दीया सज्जा प्रतियोगिता में सुंदर मनमोहक दीये सजाए। कक्षा एक से पांच तक के बच्चों ने रिबन, मोती, सितारों से मोमबत्ती को सजाया। प्रधानाचार्य रीना सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के परिणाम में कक्षा 11 सी ने प्रथम स्थान, कक्षा नौ बी ने द्वितीय और कक्षा एक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

नृत्य प्रतियोगिता में आराध्य प्रथम
शामली। सेंट आरसी कॉन्वेंट स्कूल में भी कक्षा प्रथम व द्वितीय के विद्यार्थियों के लिए नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में कक्षा प्रथम की आराध्य यादव प्रथम, संस्कार द्वितीय, आयांश तोमर, वेदिका, याशिका व अमृत गोयल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा द्वितीय में नित्य मान, सारांश, पीयूष व आरव चौधरी प्रथम, दीया आराध्य राणा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। स्कूल के चेयरमैन अरविन्द संगल जी ने विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया।

शामली सेंटआरसी स्कूल में आयोजित फेन्सी ड्रैस प्रतियोगिता में भाग लेता छात्र- फोटो : SHAMLI

शामली सेंटआरसी स्कूल में आयोजित फेन्सी ड्रैस प्रतियोगिता में भाग लेते छात्र छात्राएं- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें